फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक ने सरेराह पत्नी को मारी गोली, आठ साल पहले किया था प्रेम विवाह

Thu, 03 Oct 2019 04:07 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
महिला को मारी गोली - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के पीलीभीत बस्ती हाइवे पर गुरुवार सुबह एक महिला की युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे ने इसके बाद खुद को गोली मार कर जान दे दी।  महिला की पहचान संगीता और युवक की पहचान सतीश के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। 

विज्ञापन


छाउछ नहर कॉलोनी में किराए पर रहने वाली संगीता ने पड़ोस के सतीश से आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। वह उसके साथ रहती थी। वह पीलीभीत बस्ती हाइवे पर लकड़ी का खोखा रखकर तंबाकू और सिगरेट बेचती थी।

गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे संगीता अपने 11 साल के बेटे के साथ बैठी थी। इसी बीच सतीश, संगीता की दुकान पर गया। वहां दोनों के बीच विवाद होने लगा। सतीश ने तमंचे से संगीता को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गोली संगीता के पेट में जा धंसी। वह मौके पर गिर गई। बाद में उसने खुद को गोली से उड़ा लिया। गोलियों की आवाज सुनकर मोके पर भगदड़ मच गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें