लखीमपुर खीरी के पीलीभीत बस्ती हाइवे पर गुरुवार सुबह एक महिला की युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे ने इसके बाद खुद को गोली मार कर जान दे दी। महिला की पहचान संगीता और युवक की पहचान सतीश के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई।
छाउछ नहर कॉलोनी में किराए पर रहने वाली संगीता ने पड़ोस के सतीश से आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। वह उसके साथ रहती थी। वह पीलीभीत बस्ती हाइवे पर लकड़ी का खोखा रखकर तंबाकू और सिगरेट बेचती थी।
गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे संगीता अपने 11 साल के बेटे के साथ बैठी थी। इसी बीच सतीश, संगीता की दुकान पर गया। वहां दोनों के बीच विवाद होने लगा। सतीश ने तमंचे से संगीता को गोली मार दी।
बता दें कि गोली संगीता के पेट में जा धंसी। वह मौके पर गिर गई। बाद में उसने खुद को गोली से उड़ा लिया। गोलियों की आवाज सुनकर मोके पर भगदड़ मच गई।