आग लगाकर गली में दौड़ा
बताते हैं कि गालीगलौज करते सलीम ने माचिस निकालकर खुद को आग लगा ली। जरा सी देर में उसका शरीर आग का गोला बन गया। वह घर से बाहर गली में दौड़ा। चीख-पुकार सुनकर जुटे पड़ोसियों ने गीले कपड़े से आग बुझाकर सलीम को बचाने का प्रयास किया लेकिन गंभीर रूप से झुलसने की वजह से उसकी वहीं मौत हो गई।
इस घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, इसमें कई लोग आग बुझाने का प्रयास करते दिख रहे हैं। सूचना पर कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव भी मौके पर पहुंच गए।
सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कैंट क्षेत्र में दंपती में झगड़े के बाद पति ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।