वाहन की टक्कर से टेंपो पलटा, तीन घायल
दुनका में अज्ञात वाहन ने अंडों से भरे एक टेंपो को पीछे से ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक मोहम्मद फैजान, उसके पिता और सड़क किनारे पैदल चल रहे बसई गांव निवासी पप्पू घायल हो गए। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार, दुनका निवासी मोहम्मद फैजान अंडों से भरा टेंपो लेकर बसई की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक वाहन ने ओवरटेक करते हुए टेंपो में टक्कर मार दी।
ट्रॉली में पीछे से घुसी बाइक, युवक की मौत
नेशनल हाईवे पर मीरगंज फ्लाई ओवर पर रामपुर से बरेली को जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बाइक घुस गई, जिसमें बाइक चला रहे इज्जतनगर के सनसिटी निवासी युवक आफताब (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा उसका दोस्त पीलीभीत के सुनगढ़ी के बेले चौराहा निवासी आरिश घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को नेशनल हाईवे स्थित एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने आफताब को मृत घोषित कर दिया। आरिश का इलाज चल रहा है।