फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमिका का गला दबाकर थाने पहुंचा युवक

Mon, 19 Oct 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। मोहल्ला जाजू नगर में किराये के मकान में सहमति संबंध में रह रहा प्रेमी रविवार दोपहर युवती का गला दबाकर हत्या स्वीकारने थाने पहुंचा। सूचना पर पुलिस घर पहुंची तो युवती जीवित मिली। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जाजू नगर में एक युवक दो माह से किराये के मकान में प्रेमिका के साथ सहमति संबंध में रहता रहा। रविवार दोपहर करीब एक बजे युगल के बीच झगड़ा हुआ। युवक ने बताया कि गुस्से में उसने जान से मारने की नीयत से प्रेमिका का गला दबाया था। सांसें थमने की आशंका में वह थाने पहुंचा और हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने घर जाकर पड़ताल की। वहां युवती जीवित मिली। पुलिस युगल को थाने ले आई। सीओ अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि महिला के परिचित को सूचना देकर बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें