फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबूराम को थमा गए मन्नत का माल: बकरे को लेकर पहुंचा एसएसपी दफ्तर, बोला- मुझे ठग लिया, मेरे पैसे वापस दिलवाइए

Tue, 13 Dec 2022 04:13 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

पीड़ित ने सीओ को बताया कि गांव के दो लोगों ने उन्हें यह बकरा पांच हजार रुपये में बेचा है। बाद में उन्हें जानकारी हुई कि इस बकरे को पड़ोसी गांव के ग्रामीणों ने किसी मन्नत पूरी होने पर जंगल में छोड़ा था। 
विज्ञापन
बकरा लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचे बाबूराम मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुत्तों और चूहों से जुड़े मामले अभी तक पुलिस के पास आ रहे थे। अब खेतों में छोड़ा गया बकरा चोरी करके बेचने का अजीबोगरीब मामला एसएसपी दफ्तर आया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के इनायतुल्लाह गांव निवासी बाबूराम मौर्य एक बकरा लेकर एसएसपी दफ्तर आए। 

विज्ञापन


Trending Videos

यहां उन्होंने शिकायत सुन रहे सीओ को बताया कि गांव के दो लोगों ने उन्हें यह बकरा पांच हजार रुपये में बेचा है। बाद में उन्हें जानकारी हुई कि इस बकरे को पड़ोसी गांव के ग्रामीणों ने किसी मन्नत पूरी होने पर जंगल में छोड़ा था। इसलिए धार्मिक रीति-रिवाज के मुताबिक इसे काटा या बेचा नहीं जा सकता। 
विज्ञापन

इन लोगों ने बकरे को चुराया और उन्हें धोखे से बेचकर ठगी की है। उन्हें उनकी रकम वापस नहीं की जा रही है। इस मामले में भोजीपुरा थाना पुलिस को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें