फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी से प्रेम प्रसंग होने पर की साथी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 May 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से प्रेम प्रसंग होने पर आंवला थाना क्षेत्र के आसपुर निवासी दिव्यांग चंद्रप्रकाश की हत्या कर दी गई। आरोपी सिंकू उर्फ मुकेश ने चंद्रप्रकाश का गला रस्सी से घोंटा और शव खेत में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी सिंकू को गिरफ्तार किया है। चंद्रप्रकाश का शव 37 दिन पहले सेंधी-ख्योराजपुर मार्ग पर गेहूं के खेत में मिला था। वह ई-रिक्शा चलाते थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 30 मार्च को गांव कीरतपुर निवासी विंद्र सिंह ने सोमपाल के खेत में शव मिलने की सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। शव की पहचान चंद्रप्रकाश के रूप में हुई। चंद्रप्रकाश के पिता वीरपाल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। सिंकू की पत्नी शिवानी से संबंध था। इसी प्रेम प्रसंग को लेकर आरोपी सिंकू उससे रंजिश मानता था। सिंकू ने योजनाबद्ध तरीके से चंद्रप्रकाश की हत्या की। आरोपी की निशानदेही पर ई-रिक्शा बरामद कर लिया गया है।

पहले पिलाई शराब, फिर ली जान
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिंकू ने चंद्रप्रकाश को साथ ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद सिंकू ने चंद्रप्रकाश को अपनी पत्नी से बात करने से मना किया। इस पर दोनों में कहासुनी और गाली-गलौज हुई। गुस्से में सिंकू ने चंद्रप्रकाश को धक्का दिया और ई-रिक्शा में पड़ी रस्सी से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव खेत में फेंककर वह ई-रिक्शा के साथ बरेली भागा और बाद में दादरी चला गया। मुखबिर की सूचना पर सोमवार देर रात आरोपी को ग्राम सरदार नगर जाने वाले कट के पास से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष भमोरा पवन कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें