फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इंस्टाग्राम पर मजाक और भड़काऊ इमोजी बनाने पर कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला इलाके के रहने वाले पार्लर कर्मी अमन रजा की हत्या का शुक्रवार को सीओ प्रथम ने पर्दाफाश किया। हत्या अमन के सोशल मीडिया फ्रेंड हमउम्र युवक समद मूसा ने इंस्टाग्राम पर कमेंटबाजी की वजह से की थी। कोतवाली पुलिस ने मूसा को गिरफ्तार कर साक्ष्य बरामद किए तो उसने हत्या करने की बात कुबूल कर ली। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि बुधवार को सिटी स्टेशन के पास रेलवे के खाली क्वार्टर में अमन रजा का शव मिला था। उसकी पहचान में छह घंटे लग गए थे। करीब 24 साल का मलूकपुर निवासी अमन रजा मॉडल टाउन के एक पार्लर में काम करता था। उसके भाई ने अमन के साथ काम करने वाले तीन लड़कों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने उन्हें बुलाकर पूछताछ की, सर्विलांस व सीसी कैमरों की फुटेज से सत्यता का पता लगाया पर दोस्तों की संलिप्तता साबित नहीं हो सकी। पुलिस ने कड़ियां जोड़ते हुए शुक्रवार को हत्यारोपी जखीरा मोहल्ला निवासी समद मूसा को सिटी सब्जी मंडी से गिरफ्तार कर लिया। उसने शुरू में इन्कार किया लेकिन सुबूत सामने आने पर हत्या की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें