फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवाबगंज में युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, वारदात के बाद परिवार के साथ फरार

Sun, 10 Nov 2024 02:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के नवाबगंज में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी अपने घर के बाहर अंधेरा होने पर बल्ब जलाने निकली थी, तभी गांव का ही युवक उसे पकड़कर ले गया। खाली मकान में उससे दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में घर के बाहर बल्ब का स्विच ऑन करने निकली किशोरी को गांव के ही युवक ने पकड़ लिया। उसे जबरन खाली पड़े मकान में ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। जब किशोरी घर नहीं लौटी तो उसे खोजने निकले परिजनों ने किशोरी और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।

विज्ञापन


इसी बीच मौका मिलते ही आरोपी भाग गया। कुछ देर बाद अपने परिजनों के साथ घर में ताला डालकर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, शनिवार को किशोरी के बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं, जिसमें किशोरी ने दुष्कर्म की बात स्वीकार की है।

थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात्रि में उनकी बेटी बाहर की लाइट जलाने घर से निकली ही थी। इसी बीच गांव का युवक उसे दबोचकर पड़ोस के बंद मकान में खींच ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें