फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फर्जी दरोगा बनकर रचाई पांचवीं शादी, ससुराल पहुंची दुल्हन तो सच्चाई जानकर उड़ गए होश

Fri, 24 Jan 2025 11:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के नवाबगंज क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को फर्जी दरोगा बताकर पाचवीं शादी कर ली। जब युवती को उसकी सच्चाई पता चली तो उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में खुद को दरोगा बताकर युवक ने युवती के साथ विवाह रचा लिया। विवाह के बाद जब विवाहिता ससुराल पहुंची तब उसे उसकी सच्चाई पता चली। युवती के मुताबिक युवक उससे पूर्व चार शादी कर चुका है। यह बात भी उससे छिपाई गई थी। 

विज्ञापन


विवाह से पहले आरोपी ने युवती के पिता से ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले की जानकारी होने पर जब विवाहिता ने विरोध किया तो ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। घटना की तहरीर विवाहिता ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

चार युवतियों से पहले ही कर चुका है शादी 
विवाहिता के परिजनों ने उसके पति के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। उसने एक नहीं, बल्कि चार-चार शादियां कर रखी हैं। सभी में उसके खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं। इसमें एक महिला जनपद गाजियाबाद, दूसरी थाना क्योलड़िया, तीसरी और चौथी महिला थाना बीसलपुर क्षेत्र की है। उसका सच पता चलने पर युवती और उसके घरवाले हैरान हैं। 
विज्ञापन


नवाबगंज के कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। एक युवक पर फर्जी दरोगा होने का झांसा देकर शादी कर उसका शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

प्रेमिका के लिए पति ने पत्नी और बच्चों को छोड़ा
फरीदपुर क्षेत्र में प्रेमिका को लेकर घर में रह रहे पति ने अपनी पत्नी व दो बेटियों को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर फरीदपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उनके पति ने प्रेमिका के चक्कर में उसे व दो पुत्रियों को पीट कर घर से निकाल दिया। वह प्रेमिका के साथ घर में रह रहा है। 
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उनका विवाह 24 वर्ष पहले कस्बे के एक मोहल्ले में हुआ था। विवाह के बाद से ही उसका पति अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखता था। विरोध करने पर उसे मारता-पीटता था। अब उसे घर से निकाल दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें