घर में नमाज पढ़ता मिला तो बोला- तुम भी धर्म परिवर्तन कर लो
महिला के मुताबिक एक दिन शाम को आनंद उर्फ इकरार उसकी बहन के घर में अकेला ही था। वह घर में नमाज पढ़ने लगा। उन्होंने विरोध किया तो उसने कहा कि वह सभी धर्मों को मानता है, उसका असली नाम नाम इकरार है। वह भी अपना धर्म परिवर्तन कर ले। जब उसने यह बात अपनी बहन को बताई तो वह उस पर आग बबूला हो गई। कहने लगी कि वह आनंद उर्फ इकरार से शादी करना चाहती है, इसलिए ऐसा आरोप लगा रही है।
महिला की बहन ने अपने पड़ोसियों को पूरी बात बताई। 12 मार्च को आनंद दोबारा घर आया तो पड़ोसियों ने उसे नमाज पढ़ते वक्त पकड़ लिया। इसके बाद गांव में दो समुदाय के बीच तनाव की स्थिति बन गई। महिला की बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आनंद उर्फ इकरार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।