फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चारपाई पर मिला युवक का शव, पत्नी पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 09 Mar 2026 07:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)

सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव चारपाई पर मिला। मृतक की मां ने बहू पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
युवक की मौत के मामले में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव ईध जागीर के मोहल्ला प्रकाशनगर निवासी वीरपाल (36 वर्ष) का शव सोमवार सुबह छत पर पड़ी चारपाई पर मिला। उसकी पत्नी प्रभा ने बताया कि उनके पति वीरपाल के सीने में दर्द उठा था। इसके बाद जान चली गई। वहीं, वीरपाल की मां ने प्रभा पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


मोहल्ला प्रकाशनगर निवासी नन्हेलाल घर में सपरिवार रहते हैं। उन्होंने बताया कि बेटा वीरपाल और बहू प्रभा रविवार रात छत पर सोने चले गए थे। नन्हेलाल और उनकी पत्नी कमला देवी घर के बाहर सो रहे थे। प्रभा ने सोमवार को भोर में परिजनों को वीरपाल के सीने में तेज दर्द होने की जानकारी दी। छत पर गए तो चारपाई पर वीरपाल का शव मिला। कमला देवी ने प्रभा पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर टीम के साथ मौके पर गए चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने जांच-पड़ताल की। 

घर में हुई थी कहासुनी
नन्हेलाल ने बताया कि वीरपाल अपनी ससुराल से रविवार को ही प्रभा को बुलाकर लाया था। पत्नी के कहने पर उन्होंने माता-पिता से बर्तन और चारपाई मांगी थी। इसको लेकर सास-बहू के बीच कहासुनी हुई थी। इस बात को परिजनों ने गंभीरता से नहीं लिया। पड़ोसियों के मुताबिक, वीरपाल की शादी पड़ोसी गांव मोहनिया निवासी प्रभा से 12 साल पहले हुई थी। दोनों हंसी-खुशी रहते थे। दंपती की कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन


नवाबगंज के थाना प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रभा ने बताया है कि वीरपाल के सीने में तेज दर्द होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें