फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बिहार की युवती का बरेली में जबरन धर्म परिवर्तन, निकाह कर लूटी आबरू, आरोपी ने गर्भपात भी कराया

Thu, 06 Jun 2024 02:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बिहार की युवती के साथ बहेड़ी के युवक ने दिल्ली में प्रेम संबंध बनाए। उसे बहला-फुसलाकर बरेली ले आया। यहां एक दरगाह पर युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराया और निकाह कर लिया। युवती का आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। 
विज्ञापन
पीड़ित युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने बिहार की युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने अपना नाम राणा बताया। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर बहेड़ी ले आया। यहां आकर युवती को पता चला कि युवक दूसरे समुदाय का है। आरोप है कि युवक ने जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया और फिर निकाह कर लिया। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं, आरोपी के भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने कथित पति को बताया तो जलाकर मार डालने की धमकी दी। 

विज्ञापन


पीड़ित युवती बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। शिकायत दर्ज कराने के बाद उसने बताया कि वह दिल्ली में किराये पर कमरा लेकर रहती थी। पास में ही आरोपी युवक का कमरा था। उसने अपना राणा बताकर उससे दोस्ती कर ली और धीरे-धीरे प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती के मुताबिक डेढ़ साल पहले युवक उसे बहेड़ी अपने घर ले आया था। तब उसे पता चला कि युवक दूसरे समुदाय का है। यहां आरोपी ने एक दरगाह पर जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद उससे निकाह कर लिया। 

विज्ञापन

आरोपी के भाई ने भी किया दुष्कर्म 
पीड़ित के अनुसार निकाह के बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। एक दिन आरोपी का भाई उसके कमरे में घुस आया और उससे दुष्कर्म किया। जब उसका कथित पति घर आया तो उसे घटना के बारे में बताया। इस पर आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी के सामने मुंह खोला तो पेट्रोल डालकर जिंदा जला दूंगा। इसके बाद पीड़ित बहेड़ी थाने पहुंची। आरोप है कि थाना पुलिस ने सुनवाई करने की बजाय उसे भगा दिया। इसके बाद वह शिकायत लेकर एसएसपी दफ्तर आई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें