फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। बरेली-कासगंज रेलवे लाइन के पड़री ढाल पर एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, जिसमें नकटपुर के अंकित ने शव की पहचान अपने पिता छेदालाल के रूप में की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नकटपुर निवासी अंकित ने बताया कि उसका पिता साइकिल से फेरी लगाकर गांवों में फल बेचने का धंधा करते थे। शराब आदि का नशा करने वाले उसके 50 वर्षीय पिता की पांच दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। वह बुधवार को रेलवे लाइन किनारे निकल गए होंगे। नशे में होने के कारण उनकी किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई होगी। अंकित ने बताया कि वह पांंच बहन-भाइयों में सबसे बड़ा है। पिता की मौत होने की सूचना से उसकी मां उर्मिला के साथ परिवार वालों का रो-रो कर हाल बेहाल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिएभिजवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें