शिकायतों के बाद झूलते तारों को ठीक नहीं कराया
इस दौरान ग्रामीणों ने झूलते विद्युत तारों को ठीक नहीं करने के लिए विद्युत निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। भाजपा जिला कार्यालय मंत्री डॉ. टीआर गोले ने बताया कि विद्युत निगम से कई बार शिकायत करने के बावजूद भी झूलते तारों को ठीक नहीं किया गया। इससे यह घटना घटित हुई। अगर ठीक कर दिए होते तो आज यह घटना नहीं होती।
जेई विद्युत उपखंड भमोरा जागेश कुमार ने बताया कि युवक अपना कार्य कर रहा था। उसने शटडाउन नहीं लिया था। झूलते हुए तारों के बारे में पूछने पर वह कोई जवाब नहीं दे पाए। एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि अभी कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।