फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शीशगढ़ में अचानक सड़क पर गिरा युवक... हो गई मौत; नशा करने का था आदी

Tue, 21 Oct 2025 02:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के शीशगढ़ कस्बा में मंगलवार सुबह एक युवक की मौत हो गई। वह अचानक सड़क पर गिरा, फिर उठ नहीं सका। उसे सड़क पर पड़ा देख दुकानदार ने थाना पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शीशगढ़ में रामलीला मैदान के पास मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक की मौत हो गई। वह अचानक जमीन पर गिरा, फिर नहीं उठ सका। यह देख दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान वीरपाल (उम्र 28 वर्ष) पुत्र डूंगर निवासी रहपुरा जागीर, थाना फतेहगंज पश्चिमी के रूप में हुई। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक एक माह से शीशगढ़ क्षेत्र में ही घूमकर मांगता खाता था। वह रात में रामलीला मैदान के स्टेज पर सो जाता था। युवक हर समय नशे की हालत में देखा गया। सोमवार को दोपहर के वक्त भी वह रामलीला मैदान में देखा गया था। 

दुकानदार ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। उसी उक्त युवक ने ई-रिक्शा रुकवाया और आनंदपुर जाने के लिए कहने लगा। युवक को नशे की हालत में देख ई-रिक्शा चालक ने उससे पहले ही रुपये मांगे तो उसने रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद चालक ई-रिक्शा लेकर वहां से चला गया। इसके बाद युवक अचानक सड़क पर गिर गया। उसके मुंह से पानी निकलने लगा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पत्नी ने छोड़ा तो बिगड़ी गई थी मानसिक स्थिति 
पुलिस के मुताबिक एक रिश्तेदार ने मृतक युवक की शिनाख्त की। रिश्तेदार रामबेटी ने बताया कि वीरपाल गांव-गांव घूम कर मांगता खाता था। उसकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। दो वर्ष पूर्व उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया, जिसके बाद उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। शराब पीने का आदी बन गया। उन्होंने यह भी बताया कि वीरपाल के बड़े भाई की एक वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब उसके घर में मां-बाप रह गए हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें