फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिले युवक की मौत, बमुश्किल भरा जा सका पंचनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिहारीपुर में रहने वाले 45 वर्षीय दिनेश कटियार सड़क किनारे बेहोश पड़े मिले थे। जिला अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई। कई बार सूचना देने पर भी उनके परिवार वाले नहीं पहुंचे। लिहाजा 12 घंटे बाद पंचनामा भरा जा सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव दिनेश के चचेरे भाई को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

दिनेश कटियार कचहरी में पानी पिलाने का काम करते थे। शनिवार रात करीब 11 बजे वह पोस्टमार्टम हाउस के पास बेहोश पड़े मिले। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई। उनकी जेब से 12.5 हजार रुपये और आधार कार्ड मिला। कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि उनके परिवार वालों को सूचना दी गई लेकिन कोई नहीं पहुंचा। रविवार दोपहर बाद उनके चचेरा भाई सुभाषनगर निवासी डोरीलाल पहुंचे तो 12 घंटे बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया, इसमें मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया। डोरीलाल ने बताया कि दिनेश के एक भाई की पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें