फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: पत्नी की मौत के दो साल बाद भी नहीं भुला सका गम, करवाचौथ पर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

Thu, 29 Oct 2026 02:59 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने पत्नी की याद में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि युवक की पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक युवक अपनी पत्नी की मौत के दो साल बाद भी उसका गम दिल से नहीं निकल सका। करवाचौथ पर पत्नी की याद आई तो किला क्षेत्र के चाहबाई निवासी सूरज कश्यप ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत में सुधार है।

विज्ञापन


Trending Videos

कैटरिंग का काम करता है सूरज 
चाहबाई निवासी सूरज कश्यप शादी समारोह आदि में कैटरिंग का काम करता है। उसने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी पत्नी कमलेश की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। कमलेश की मौत के बाद से बच्चे पिता सूरज के सहारे रह रहे हैं। 
विज्ञापन

उपचार के बाद हालत में सुधार 
सूरज कश्यप के मुताबिक, करवाचौथ के दिन उसे पत्नी की याद सता रही थी। इसी के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले पहुंचे। वहां डॉक्टर गजेंद्र सिंह की देखरेख में उसका इलाज शुरू किया गया। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें