बरेली में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक युवक का पत्नी से झगड़ा हुआ था। उसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी मोहल्ले की सिंघाड़े वाली गली में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
परिवार के लोगों के मुताबिक 34 वर्षीय रविंद्र कुमार का उनकी पत्नी से किसी बात को लेकर काफी विवाद हो गया। इसके चलते रविंद्र ने गुस्से में आकर सोमवार की रात घर के एक कमरे में साड़ी के सहारे पंखे के कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जब परिजनों ने रविंद्र को काफी देर तक नहीं देखा तो दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, वहां उसे फंदे पर लटका पाया गया। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी धनजंय पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।