फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद है पिता, जमानत न करा सका तो पुत्र ने दी जान

Tue, 25 Feb 2025 10:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

युवक की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। एक छोटी बहन है
जो दिल्ली रिश्तेदारी में रहती है। युवक घर में अकेला रहता था। मंगलवार को उसका शव फंदे से लटकता मिला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज में बेटी की हत्या के मामले में जेल में बंद पिता की जमानत कराने में असफल होने पर युवक ने गले में अंगोछे का फंदा डालकर कमरे में कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह उसका शव कमरे में लटका मिला। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


गांव गोकुलपुर गरगइया निवासी विशाल (19) अपने घर में अकेला ही रहता था। वह एक फैक्टरी में काम करता था। उसका पिता रमेश अपनी बेटी की हत्या करने के मामले में एक साल से जेल में बंद है। विशाल की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। एक छोटी बहन है जो दिल्ली रिश्तेदारी में रहती है। आसपास के लोगों ने सोमवार शाम से उसका दरवाजा बंद होने पर शक के आधार पर दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

कुंड से लटकता मिला शव 
सूचना पर इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम पुलिस के साथ पहुंचे। उन्होंने अंदर से दरवाजा तोड़ा तो विशाल का शव छत के कुंडे से लटका दिखा। इंस्पेक्टर को स्थानीय लोगों ने बताया कि विशाल नशे का आदी था। उसकी ज्यादातर कमाई नशे में ही खर्च हो जाती थी। बताया गया कि वह अपने पिता को बहुत चाहता था और उसकी जमानत कराने में लगा था। पिता की जमानत कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इससे वह परेशान रहने लगा। लोगों ने आशंका जताई कि शायद इसी अवसाद में विशाल ने फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनर किलिंग के मामले में बंद है पिता
विशाल के पिता ने झूठी शान की खातिर अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। फिर खुद ही थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। उसी मामले में वह जेल में बंद है। नौ अगस्त 2024 को यह घटना हुई थी। तब विशाल का पिता बेटी की हत्या कर थाने पहुंच गया था। उसने बताया था कि बेटी का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के निवासी बेटी के प्रेमी को भी जेल भेजा था। पिता ने बताया था कि उनके गांव के ही दो लड़के इस युवक को बुलाकर उनकी बेटी से मिलवाते थे। इससे उसके परिवार की गांव में बदनामी हो रही थी। विशाल की मौत के बाद अब उसके परिवार में केवल छोटी बहन बची है जो रिश्तेदारी में रह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें