फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में एक और हत्या: सड़क किनारे मिली सिरकटी लाश, बेरहमी से काटा गया शरीर; मंजर देख कांपी लोगों की रूह

Sun, 23 Jul 2023 05:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly Crime News: बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में एक युवक की निर्ममता से हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसकी सिरकटी लाश सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ी मिली। सिर कुछ दूरी पर पड़ा मिला। शरीर के कई हिस्सों को काटा गया था। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जनपद में हत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है। शाही थाना क्षेत्र के बाद रविवार सुबह भोजीपुरा क्षेत्र में युवक की सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी निर्ममता से हत्या की गई है। शव का हाल देख लोगों का कलेजा कांप गया। पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र में मझौआ रोड पर रविवार सुबह लोग टहलने निकले थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे झाड़ियों में शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को मिली। शव की गर्दन कटी हुई थी। शरीर के अन्य हिस्सों को भी बेरहमी से काटा गया था। गर्दन काटकर दूर फेंक दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। शव से कुछ दूरी पर उसका सिर पड़ा मिला। 

ये भी पढ़ें- UP: शाही में अब तीसरी महिला की हत्या, दरिंदगी के बाद फेंका शव... कत्ल का वही तरीका और पैरों तले मिटते रहे सबूत
विज्ञापन

 

खेत मालिक हिरासत में 

काफी बाद में मृतक की पहचान गिहार बस्ती के जोगेंद्र के रूप में हुई। जहां शव मिला, उसके पास के खेत में पेड़ कटे पड़े थे। खेत के बटाईदार दिनेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई रही है कि जोगेंद्र ने चोरी से पेड़ काटा हो और इसी के चलते उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई होगी।

ये भी पढ़ें- हैवानियत के बाद कत्ल: हत्यारे छोड़ गए दरिंदगी के निशान, जिसने भी शव देखा समझ गया पूरी कहानी, सीरियल किलर...

 
विज्ञापन

शाही में 35 दिन में तीन हत्याएं 

शाही इलाके में दरिंदगी के बाद एक महिला की हत्या कर दी गई थी। शनिवार दोपहर को उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला। 35 दिन में यह तीसरी वारदात है। 19 जून को कुल्छा गांव की महिला की हत्या गन्ने के खेत में कर दी गई थी। 30 जून को आनंदपुर गांव में खेत में गई महिला की इसी तरह से हत्या कर दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें