फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच युवक ने सोशल मीडिया पर की भड़काऊ टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 09 Mar 2026 01:54 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने भड़काऊ टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। मामले में इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
आरोपी सलीम अंसारी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच बरेली में सलीम अंसारी नाम के युवक ने भड़काऊ टिप्पणी की है। उसने भड़काऊ टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर रील डाली थी। इस पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने गुस्सा जताते हुए एक्स के माध्यम से पुलिस से शिकायत की। इज्जतनगर थाने के एसआई मोहित कुमार ने मामले में धौरेरा माफी निवासी सलीम अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मोहित कुमार के मुताबिक सलीम अंसारी का विवादित वीडियो केवल 12 सेकेंड का है। इसमें वह कह रहा है कि यहूदी और मुसलमानों में जंग चल रही है लेकिन हिंदुस्तान में बैठे...लोग क्यों चिल्ला रहे हैं। पुलिस के मुताबिक इससे समुदाय विशेष की भावनाएं भड़काने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें