फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामलीला मेले में युवक की हत्या, बाहर से आए 10-12 लोगों ने किया हमला, तीन घायल

Sat, 26 Oct 2024 12:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: शाही थाना क्षेत्र के जुनहाई गांव में शुक्रवार शाम रामलीला मेले का उद्घाटन हुआ। रात में बवाल हो गया। एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मेले को बंद करा दिया गया है। 
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के जुनहाई गांव में शुक्रवार की रात रामलीला मेले के दौरान बवाल हो गया। इस दौरान एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। तीन लोग घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मेला बंद करा दिया गया है। गांव में पुलिस तैनात है। 

विज्ञापन


गांव जुनहाई में शाम को ही रामलीला मेले का शुभारंभ हुआ, जिस देखने गांव कुडका व बाहर भी कई लोग भी आए। ये लोग मेले में आई रामलीला कंपनी के परिचित थे। शाम के वक्त कलाकार जहां ड्रेस बदल रहे थे, वहीं गांव कुडका के युवक बैठे हुए थे। इसका मेला कमेटी ने विरोध किया। 

यूपी के सिपाही की शर्मनाक करतूत: 'सस्ता आलू दिला देंगे...' व्यापारियों को झांसा देकर बुलाया; फिर किया ये काम
विज्ञापन


आधी रात बोला हमला 
कमेटी व गांव जुनहाई के ग्रामीणों ने उक्त युवकों को पब्लिक के बीच बैठने को कहा। इस पर कहासुनी हुई। इसके बाद कुडका निवासी युवक वहां से चले गए। बताया गया कि रात करीब दो बजे 10-12 लोग हथियारों से लैस होकर आए और हमला कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग भी की। 

विज्ञापन

गांव के युवक की मौत 
घटना में गांव जुनहाई निवासी रवि सिंह के सिर पर रॉड लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव के ही सोनू, दीपक और गौरव भी गंभीर घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

कुछ संदिग्ध हिरासत में 
जो रामलीला कंपनी जुनहाई गांव में आई है। इससे पूर्व कुडका गांव में भी उसी ने रामलीला मंचन किया था। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी शिकायती पत्र नहीं मिला है। जांच की जा रही है। 

संबंधित वीडियो... 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें