फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'..अंजाम भुगतना होगा': मिक्सी ठीक कराने गई युवती पर फिदा हुआ राईयान, धर्म बदलने और निकाह न करने पर पीटा; Video

Sun, 07 Sep 2025 07:11 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। युवती ने कोतवाल अमित पांडेय को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मिक्सी खराब हो गई थी, जिसे वह कोहड़ापीर पुलिया स्थित राईयान उर्फ बिट्टू की दुकान पर रिपेयर के लिए लेकर गई थी। 
विज्ञापन
निकाह न करने पर युवती को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली स्थित थाना किला क्षेत्र निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर दूसरे धर्म के मिक्सी मैकेनिक और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती पर धर्म परिवर्तन और शादी का दबाव बनाया गया, मना करने पर उसे रास्ते में रोककर हमला किया गया। युवती के साथ हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी कोतवाली आए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। युवती ने कोतवाल अमित पांडेय को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मिक्सी खराब हो गई थी, जिसे वह कोहड़ापीर पुलिया स्थित राईयान उर्फ बिट्टू की दुकान पर रिपेयर को लेकर गई थी। उसी दौरान राईयान उर्फ बिट्टू ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उसे लगातार फोन कर परेशान करने लगा। 

आरोप है कि राईयान युवती पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। जब युवती ने मना कर धर्म अलग होने की दुहाई दी तो राईयान ने धमकी दी कि उसकी बात न मानी तो अंजाम भुगतने होंगे। चार सितंबर को युवती अपनी मां के साथ उसकी दुकान पर गई। वहां राईयान उर्फ बिट्टू ने अपने परिवार से मिलवाया, जिसमें उसकी बहन, बहनोई और मां मौजूद थे। सभी ने युवती पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव डाला। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। 

आरोप है कि छह सितंबर की शाम जब युवती घी मंडी जा रही थी, तभी राईयान उर्फ बिट्टू ने उसका पीछा किया। जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवती के सिर और कान में गंभीर चोटें आईं, हाथों में टांके लगे और वह बेहोश हो गई। इसके बाद बिट्टू ने उसे जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की। 
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध किया और युवती को बचा लिया। किसी तरह वह थाने पहुंच सकी और जान बचाई। वहीं, स्थानीय हिंदू संगठनों ने भी घटना को गंभीर बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें