फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी की हत्या कर शव जलाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जलती चिता से निकाला था अधजला शव
विज्ञापन

मीरगंज। पुलिस ने गहबरा गांव में पत्नी मंजू उर्फ अंजू की हत्या कर शव जलाने के मुख्य आरोपी पति जयदेव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने छह-सात अक्तूबर की रात पत्नी की हत्या कर रामगंगा किनारे चिता पर शव जलाने का प्रयास किया था, जहां से पुलिस ने अधजला शव को निकलवा कर जांच के लिए आगे भेजा था।
पुलिस ने जयदेव को शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर नल नगरिया के पास से पकड़ा। आठ अक्तूबर को मंजू की मां लखीपुर खीरी की पलिया की गजरौला निवासी रेशमा देवी ने मीरगंज थाने में हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसी आधार पर पति जयदेव समेत अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने, आपराधिक साजिश और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पत्नी की हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या और शव जलाने का प्रयास
आरोपी ने बताया कि छह-सात अक्तूबर की रात करीब दो बजे उसने सोते समय पत्नी के सिर पर सिलबट्टे से वार कर गला दबाया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए वह साथियों के साथ रामगंगा नदी किनारे पहुंचा और चिता पर शव जलाने लगा। सीओ अजय कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें