फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शादी से पहले युवती की संदिग्ध हालात में मौत, गांव के युवक ने जहर खाकर दी जान

Tue, 14 Apr 2026 02:40 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों की मौत जहर खाने से होने की आशंका जताई जा रही है। युवती की 20 अप्रैल को शादी होने वाली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में युवक और युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, युवक का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। दोनों की मौत जहर खाने से होना बताया जा रहा है। हालांकि, परिजन इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, गांव बेनीपुर निवासी परमेश्वर के बेटे आकाश (22 वर्ष) ने सोमवार शाम खेत पर जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गांव में ही थोड़ी दूरी पर रहने वाली एक युवती की भी सोमवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती के परिजनों ने मंगलवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: युवक ने पहचान छिपाकर किया प्रेम विवाह, पत्नी के आपत्तिजनक फोटो किए वायरल
विज्ञापन


युवक का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। दोनों की मौत जहर खाने से होना बताया जा रहा है। हालांकि, दोनों के परिजन इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार कर रहे हैं। युवती की 18 अप्रैल को तिलक और 20 अप्रैल को विवाह तय था। एक ही दिन दोनों की मौत से गांव में कई तरह की बातें हो रही हैं। दोनों के मकान भी एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग की आशंका
सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि युवक द्वारा प्रेम प्रसंग में जहर खाकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस को इस संबंध में शुरुआती सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। युवती की मौत के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

परिजनों की चुप्पी और गांव में चर्चा
युवक और युवती के मकान एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर हैं। दोनों परिवारों के सदस्य इस घटना पर चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे रहस्य और गहरा गया है। गांव में एक ही दिन दो मौतों से लोग हैरान हैं और तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। युवती की शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। स्थानीय लोग इस मामले में पुलिस की विस्तृत जांच का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें