फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: छेड़खानी के आरोपी ने पीड़ित महिला के पति को मारी गोली, मुकदमा वापस लेने का बना रहा था दबाव

Sat, 24 Oct 2026 01:24 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सीबीगंज इलाके में शुक्रवार रात एक फैक्टरी कर्मचारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। गांव के ही युवक ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक फैक्टरी कर्मचारी पर छेड़खानी का मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात प्लाईवुड फैक्टरी के कर्मचारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दावत से घर लौटते समय गांव के युवक ने ही उन पर दो फायर किए। एक गोली कर्मचारी के सिर में लगी, दूसरी गोली छूकर निकल गई। गोली लगने से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे एक वर्ष पुराने छेड़खानी के मुकदमे की रंजिश बताई जा रही है। रात करीब दस बजे गांव मथुरापुर में दुर्गामाता मंदिर के पास यह वारदात हुई। 

विज्ञापन
Trending Videos

गांव मथुरापुर निवासी युवक (37 वर्ष) परसाखेड़ा स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। वह गांव में ही दावत खाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के ललित कुमार उर्फ ओमी ने तमंचे से उन पर दो फायर कर दिए। गोली लगने से फैक्टरी कर्मचारी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। फायरिंग और चीखपुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल के परिजन को सूचना दी। परिजन ने उन्हें भोजीपुरा स्थित एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- यूपी: बरेली में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने के रैकेट का भंडाफोड़, भाजपा नेता का करीबी गिरफ्तार
 
विज्ञापन

पुरानी रंजिश बनी हमले का कारण
पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे पुराना विवाद है। घायल की पत्नी ने एक वर्ष पूर्व ललित के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। ललित उन पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। महिला ने समझौता करने से मना कर दिया था। इस रंजिश में ललित ने उनकी हत्या करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर सीओ द्वितीय नितिन कुमार और थाना प्रभारी विनोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जानकारी ली। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें