बरेली में कैंट थाना पुलिस ने धर्म छिपाकर महिला का यौन शोषण करने और उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने में वांछित बॉबी उर्फ अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। जेल जाने से पहले अरबाज ने खुद को बेकसूर बताया। कहा कि दोनों को एक-दूसरे के धर्म के बारे में पूरी जानकारी थी, लेकिन पहली पत्नी के पास जाने से दूसरी नाराज हो गई और उसने रिपोर्ट करा दी।
कैंट थाने में दर्ज रिपोर्ट में महिला ने आरोप लगाया था कि बॉबी ने खुद को हिंदू बताकर उसका लंबे समय तक यौन शोषण किया। काफी समय बाद उसे पता लगा कि वह अरबाज है। वह उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल कर संबंध बनाता रहा। आरोपी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि बॉबी उर्फ अरबाज को नकटिया मोहनपुर बिजली उपकेंद्र के सामने से गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।