बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में मंगलवार को एक बंद मकान में आग लग गई। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि आग की सूचना दोपहर पौने दो बजे मिली। सिविल लाइन अग्निशमन केंद्र से तत्काल एक यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना की गई। अग्निशमन कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि आवास विकास कॉलोनी, राजेंद्र नगर स्थित एक मकान में आग लगी थी। यह मकान काफी समय से बंद था। यूनिट ने आग पर काबू पाने के लिए मकान की खिड़कियों को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। टीम ने पूरी तरह से आग बुझा दी। जांच में पता चला कि यह मकान आभा टंडन का है। मकान मालिक को थाना पुलिस के माध्यम से सूचना दे दी गई है। ब्यूरो