तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में आईं दिक्कतें
पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें मंगलवार देर शाम तक नदी में बालक की तलाश में जुटी रहीं। तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आईं। हालांकि, देर रात तक भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिजन भी देर रात तक नदी के किनारे ही मौजूद रहे।
दिल्ली में काम करते हैं पिता
गांव के पूर्व ग्राम प्रधान ब्रह्मपाल ने बताया कि चंद्र प्रकाश दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनका बेटा अनमोल दिल्ली में ही कक्षा सात का छात्र है। कुछ दिनों पहले ही वे रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मंगलवार को वे परिवार सहित गंगा मेले में स्नान के लिए गए थे।