फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मैत्रेयी छात्रावास की बत्ती गुल, छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 25 May 2024 05:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मैत्रेयी छात्रावास की छात्राओं ने शुक्रवार को कुलपति कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि छात्रावास में सिर्फ चार से पांच घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। इससे पढ़ाई नहीं हो पा रही है। दिखाने के लिए सोलर पैनल लगे हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। आक्रोशित छात्राओं ने इसे ठीक कराने और विश्वविद्यालय का अलग से उपकेंद्र बनाने की मांग की।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के छात्र गजेंद्र कुर्मी के नेतृत्व में दोपहर दो बजे छात्राएं कुलपति कार्यालय के सामने पहुंचीं। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। कहा कि इन दिनों विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही हैं। भीषण गर्मी में भी प्रतिदिन सिर्फ चार से पांच घंटे सप्लाई दी जा रही है। रोज ट्रिपिंग से जूझना पड़ता है। आए दिन कहीं तार टूट जाता है तो कहीं ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाता है, जिसकी मरम्मत में पांच से छह घंटे लग जाते हैं। बिजली आपूर्ति नहीं होने से पीने के पानी की भी किल्लत हो रही है। इन समस्याओं के कारण पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
छात्राओं ने आरोप लगाया कि छात्रावास के हर ब्लॉक में सोलर पैनल लगाए गए हैं, लेकिन इन्हें संचालित नहीं किया जा रहा है। इनका संचालन करने और विश्वविद्यालय का अलग से उपकेंद्र बनाए जाने की मांग की। छात्राओं ने उप कुलसचिव सुनीता यादव को शिकायतपत्र दिया। उन्होंने समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान काजल, निदा, अनुराधा, निक्की, गरिमा, शिल्पी, नीलम, शिप्रा, रानी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें