फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा बेचोगे तो नप जाओगे

Wed, 18 Feb 2015 01:52 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम सिटी आलोक कुमार ने बताया कि  अभियान के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था या नंबर जारी नहीं किया गया है। महंगाई नियंत्रण को तीन टीमें गठित की गई हैं। वे पूरे शहर में तय दिवसों पर निरीक्षण पर निकलेंगी और रिपोर्ट देंगी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि संगठन के सदस्य भी प्रशासन का सहयोग करेंगे ताकि महंगाई नियंत्रण की प्रशासनिक पहल का आम जन को लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को एडीएम सिटी की अध्यक्षता में उद्यमियों, कारोबारियों और संबंधित विभागीय अफसरों की बैठक में हर तीन दिन पर सामानों के थोक भाव को सार्वजनिक करना तय हुआ था। साथ ही फल और सब्जी के दाम थोक की तुलना में खुदरा में अधिकतम 50 फीसदी अधिक कीमत पर एवं चावल, दाल और तेल थोक की तुलना में अधिकतम 15 फीसदी अधिक कीमत पर बेची जा सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें