फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: माही स्पोर्ट्स और नूरानी ब्रिक्सफील्ड ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
पीड़ित ई रिक्शा चालक रजनीश कुमार गंगवार
विज्ञापन
फरीदपुर क्रिकेट लीग के दोनों मुकाबलों में अली डेयरी और टॉपर्स एकेडमी की टीम को हराया
विज्ञापन

फरीदपुर। क्रिकेट लीग के तीसरे दिन मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। मुख्य अतिथि छत्रपाल सिंह दिवाकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और टॉस उछालकर मैचों का शुभारंभ किया।
दिन के पहले मुकाबले में माही स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 212 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए शिव शुक्ला ने 84 और टेनी ने 54 रनों की पारी खेली। जवाब में अली डेयरी की टीम 149 रनों पर सिमट गई। जैनुल अंसारी ने 70 रन बनाए, लेकिन माही स्पोर्ट्स के मुखलेश ठाकुर ने 6 विकेट चटकाकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। माही स्पोर्ट्स ने यह मुकाबला 63 रनों से जीत लिया। 84 रन बनाने वाले शिव शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मैच में टॉपर्स एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए और पूरी टीम ऑलआउट हो गई। अंश सिंह ने 36 व पावस सक्सेना ने 23 रनों का योगदान दिया। नूरानी ब्रिक्सफील्ड की ओर से हरसेंद्र राणा ने चार विकेट लिए। 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नूरानी ब्रिक्सफील्ड ने 15.1 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। रंजीत ने 44 रनों की अहम पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें