फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: प्रयागराज भेजी गईं 150 रोडवेज बसें, 50 आरक्षित कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रयागराज महाकुंभ में महाशिवरात्रि से पहले स्नान के लिए एक बार फिर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। प्रयागराज जाने- आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में 24 से 28 फरवरी के बीच और इजाफा होगा। ऐसे में परिक्षेत्र की 150 बसों को प्रयागराज भेज दिया गया है। 50 बसों को आरक्षित किया गया है। बरेली-प्रयागराज के बीच नियमित अप-डाउन 20 बसों का संचालन किया जा रहा है। यह बसें फुल होकर चल रही हैं। बरेली- प्रयागराज के बीच चलाई जा रही इकलौती एसी बस में टिकट नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

परिक्षेत्र की 580 बसों को मौनी अमावस्या से पहले प्रयागराज भेजा गया था। वसंत पंचमी के स्नान के बाद ज्यादातर बसों की वापसी हो गई, लेकिन इसके बाद एक बार फिर से प्रयागराज महाकुंभ जाने-आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो गया। महाशिवरात्रि के स्नान के साथ ही महाकुंभ का समापन होना है। मेला खत्म होने को है लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि प्रयागराज भेजी गईं बसों की 27 फरवरी से वापसी शुरू हो जाएगी। महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परिक्षेत्र के सभी बस अड्डों और प्रयागराज में बनाए गए अस्थाई बस अड्डे पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें