फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन कालेज में मेधावी सम्मानित

Mon, 21 Mar 2016 01:30 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
वा‌िष्‍ज्ञष्ज्ञिऱ्र्ष्ज्ञिक कायऱ्र्यक्रम
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव पर रविवार को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले कालेज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बीकाम आनर्स की हिना अंसारी को यूनिवर्सिटी की ओर से स्वर्ण पदक दिए जाने पर उनको 5100 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। बीसीए के टापर श्वेता कसोधन, ओमेंद्र सिंह, पुष्किन आनंद, बीकाम की टॉपर रिमझिम मित्त्ल और साकिब, बीकॉम आनर्स के एलाईना करम हाशमी, पुष्पा संगवाल, यश गर्ग, बीएससी पीसीएम के विष्णुकांत मिश्रा, हिमांशी सक्सेना, स्वप्निल कश्यप और हर्षित सिंह, बीएससी जेडबीसी के समन नाज, फातिमा, कंचन भाकुनी, ज्योत्सना राजपाल, बीएड की प्रभजोत कौर छाबड़ा, विभूति मिश्रा, बीबीए की राशि सक्सेना, निधि राठौर, आस्था सिंह, एमबीए के श्वेता चौहान, शिवम पाराशरी को सम्मानित किया गया। इनको छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसपी सिटी समीर सौरभ ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश अग्रवाल, महामंत्री प्रेमशंकर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष केपी गोयल, पूर्व महामंत्री शशिभूषण अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष रामप्रकाश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सुबोध अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, बद्री विशाल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, महादेव अग्रवाल और महावीर सरन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. केके सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें