फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था : साष्टांग दंडवत होकर पहुंचा महाकाल मंदिर, नौ किमी की दूरी तय करने में देवेश को लगे 36 घंटे

Thu, 03 Jun 2021 11:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

गांव डूंडा निवासी देवेश कुमार शुक्ला एक जून की सुबह आठ बजे घर से निकले थे। साष्टांग दंडवत होकर वह दोपहर दो बजे गांव इटौली पहुंचे। यहां तीन घंटे आराम करने के बाद पांच बजे फिर निकले। 
 
विज्ञापन
साष्टांग दंडवत होकर पहुंचा महाकाल मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले के पुवायां में साष्टांग दंडवत होकर एक व्यक्ति नौ किलोमीटर की दूरी 36 घंटे में तय कर महाकाल मंदिर पहुंचा और पूजा अर्चना की। देवेश कुमार का कहना है कि साष्टांग दंडवत होकर मंदिर में पूजा अर्चना करने के पीछे कोई मनौती नहीं थी। 
विज्ञापन


उनके मन में विचार आया और उन्होंने उसे पूरा किया है। इससे मन को संतुष्टि मिली है। गांव डूंडा निवासी देवेश कुमार शुक्ला एक जून की सुबह आठ बजे घर से निकले थे। साष्टांग दंडवत होकर वह दोपहर दो बजे गांव इटौली पहुंचे। यहां तीन घंटे आराम करने के बाद पांच बजे फिर निकले। 

रात साढ़े आठ बजे सतवां चौराहे के पास पंप पर पहुंचे। रात यहां रुकने के बाद दो जून को सुबह छह बजे निकले। इसके बाद शाम को छह बजे पुवायां के मोहल्ला गढ़ी स्थित महाकाल के मंदिर पहुंचे। 
विज्ञापन


यहां मंदिर के पुजारी और ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया। यहां मत्था टेकने के बाद देवेश रात में नौ बजे कस्बे के ही मोहल्ला कसभरा अस्तल में राधा कृष्ण के मंदिर पहुंचे। यहां पूजा करने के बाद घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें