फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महाकाल सेना के कार्यकर्ताओं ने बरातघर में जमकर की तोड़फोड़, कर्मचारियों को पीटा; देखें वीडियो

Tue, 11 Mar 2025 07:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

महाकाल सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बीसलपुर चौराहा स्थित क्रिस्टल मैरिज हाल में जमकर बवाल किया। आरोप है कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों से मारपीट की। वहीं, संगठन के कार्यकर्ताओं ने अवैध वसूली का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में महाकाल सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बीसलपुर चौराहा स्थित क्रिस्टल बरातघर में घुसकर जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


क्रिस्टल बरातघर के मैनेजर बिजनौर निवासी अमनदीप सिंह ने बारादरी पुलिस को बताया कि उनके बरातघर में जैविक खाद बनाने वाली एक कंपनी लोगों को प्रशिक्षण दे रही थी। महाकाल सेना के कार्यकर्ता सौरभ पाल, राघव मिश्रा, विनय प्रताप सिंह, विमल यादव, रामबाबू त्रिपाठी व दस अज्ञात लोग एक साथ आए और अवैध प्रशिक्षण के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। 

ये लोग हुए घायल 
मारपीट में बरातघर के कर्मचारी अमन कुमार, अंकित शर्मा और रामसच्चे शाक्य घायल हो गए। आरोपियों ने तोड़फोड़ भी की। घटना से वहां अफरातफरी मच गई। कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। बरातघर के प्रबंधक ने सौरभ पाल समेत पांच लोगों को नामजद कर दस अज्ञात लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष ने भी कराई रिपोर्ट 
वहीं, दूसरे पक्ष के सौरभ पाल के मुताबिक रामपुर जिले के मिलक भैसोड़ी निवासी मुस्तफा ने बरातघर में अवैध वसूली की शिकायत की थी। इस पर वह कार्यकर्ताओं के साथ बरातघर पहुंचे थे। वहां अमनदीप और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से पीटा। मारपीट में पचास हजार रुपये और मोबाइल फोन भी गिर गया। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें