फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलीय ही चुनाव लड़ेगा माफिया अतीक अहमद, वकील ने जेल के बाहर किया खुलासा

Mon, 07 Jan 2019 02:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद का केस लड़ने वाले इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील निसार अहमद अपनी टीम के साथ रविवार को जिला जेल पहुंचे थे। वकील के मार्फत पूर्व सांसद अतीक अहमद से बरेली जेल में शिफ्टिंग, चुनाव और भाजपा के डमी कैंडीडेट होने की चर्चा को लेकर सवाल पूछे गए। जिसके जवाब पूर्व सांसद से मुलाकात के बाद उन्होंने दिए। 

विज्ञापन


सवाल - देवरिया जेल से बरेली जिला जेल में आकर कैसा लग रहा है। 
वकील - पूर्व सांसद के लिए अपने क्षेत्र से काफी दूरी होने की वजह से बरेली जिला जेल ठीक नहीं है। वो यहां नहीं रहना चाहते। 
सवाल - उनके बरेली आने के बाद समर्थकों के मूवमेंट के बारे में कुछ कहना है। 
वकील - पूर्व सांसद कहते हैं कि अगर मीडिया हल्ला नहीं करती तो कई लग्जरी गाड़ियां बरेली में नजर आती। उनके लोग यहां होते। हल्ला मचने से उन्हें गलत समझा जा रहा है। 
सवाल - लोकसभा चुनाव कहां से लड़ेंगे। फूलपुर सीट को लेकर कोई रणनीति तय की है।
वकील - परिसीमन बदलने के बाद अब देखना होगा।  
सवाल - चुनाव से पहले गठबंधन के बारे में कुछ कहना है। 
वकील - पूर्व सांसद के मुताबिक रघुराज सिंह, शिवपाल यादव, सपा से अखिलेश, बसपा से मायावती सभी अलग-अलग लड़ेंगे। कांग्रेस का कहना मुश्किल है। वह दूसरों की तरह कोई पार्टी नहीं बनाएंगे, निर्दलीय लड़ेंगे।  
विज्ञापन

सवाल - आपके भाजपा के डमी कैंडीडेट होने की चर्चा है। 
वकील - यह बिल्कुल गलत है। गाय और मंदिर के मुद्दे पुराने हो चुके हैं। ये ज्यादा नहीं चलेंगे। उन्होंने कभी भी धर्म की राजनीति नहीं की। सुप्रीम कोर्ट की आड़ में मंदिर बन जाए तो भाजपा को फायदा होगा। 
विज्ञापन

(जैसा कि अतीक अहमद के वकील निसार अहमद ने बताया)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें