बरेली। एक विधवा महिला ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी विधवा के मुताबिक उसके भाई को नशे की लत थी। इससे उसके परिवार वालों ने भाई को सात मार्च 2024 को नशा मुक्ति केंद्र नया सवेरा वेलफेयर सोसाइटी बसंत बिहार में भर्ती कराया था। वहां उसकी मुलाकात केंद्र संचालक तरूण राज सिंह से हुई। एक दिन तरूण ने उसे बताया कि वह तलाकशुदा है और तुम विधवा हो। वह दोनों शादी कर लें तो आगे की जिंदगी भी आराम से गुजरेगी। उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। चार अक्तूबर को उसने नशा मुक्ति केंद्र पर बुलाकर संबंध बनाए। उसके बाद शादी करने से इन्कार कर दिया। बोला कि वह शादीशुदा है। कैंची से उसके ऊपर हमला कर दिया। संचालक सेवानिवृत्त सीओ का बेटा है। पुलिस ने एफआईआर दर्जकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। संवाद