धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बना रहे युवक पर रिपोर्ट दर्ज
मीरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एक युवक पर पहचान छिपाकर दोस्ती कर शारीरिक संबंध बनाने एवं धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता ने बताया कि वह कहीं काम करती है। गांव रैइया नगला निवासी अफजल हुसैन उर्फ गुड्डू ने अपनी पहचान छिपाकर दोस्ती की। हाथ में कलावा बांधकर मंदिरों में जाने, पूजा-पाठ का झांसा देकर उससे बातचीत करना शुरू कर दी। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता को पता लगा कि युवक मुस्लिम है तो उसने उससे दूरी बनाने का प्रयास किया तो आरोपी धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगा।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसके परिवार के लोगों की भी हत्या करने की बात कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर मीरगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद