सिरौली। बाइक व एक लाख रुपये के लिए ससुरालियों ने गर्भवती बहू को पीटकर बेघर कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला मुगलान की हिना ने पुलिस से बताया कि उनकी शादी पिछले वर्ष 16 जून को मोहल्ला प्यास के इशाक खान के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति इशाक सास नूरजहां, ननद शादाब, ससुर इसरार मायके से एक लाख नगद व बाइक की मांग करने लगे। आरोप है कि मना करने पर मारपीट कर उस पर चाकूओं से हमला कर घर से बेघर कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा वापस न लेने पर ससुरालीजन गर्दन काटकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है। संवाद