फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भोजीपुरा-लखनऊ रेल रूट के आमान परिवर्तन की जांच कराने की मांग

Fri, 20 Sep 2024 05:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के संयोजक वीएम सिंह ने रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मिलकर भोजीपुरा-लखनऊ रेल रूट के आमान परिवर्तन की जांच की मांग की है। रेल राज्यमंत्री को दिए पत्र में उन्होंने कहा है कि उद्घाटन से पहले पीलीभीत में शाहगढ़-प्रसादपुर के बीच पुलिया और पुल टूट गया।
विज्ञापन

किसान नेता वीएम सिंह ने बताया कि फरवरी 2007 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उनके अनुरोध पर पीलीभीत आए थे। उन्होंने भोजीपुरा-लखनऊ वाया पीलीभीत और पीलीभीत-शाहजहांपुर वाया बीसलपुर रेल रूट के आमान परिवर्तन की घोषणा की थी। भोजीपुरा-लखनऊ आमान परिवर्तन का काम 672 करोड़ की लागत से 2024 में पूरा हुआ।
उद्घाटन से पहले रेल रूट पर पुल और पुलिया ढह गए। 2021 में बाढ़ के कारण नानपारा-मैलानी रेल ट्रैक बह गया था। इस साल अटरिया क्रॉसिंग के पास करीब 200 मीटर और भीरा के मटेदरा गांव से साईं बाबा मंदिर की ओर करीब 60 मीटर ट्रैक बह गया। नौ जुलाई से इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद है। इसके अलावा जनहित में बीसलपुर रेलवे स्टेशन से कोयला डिपो को स्थानांतरित करने की मांग भी रेल राज्यमंत्री से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें