फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिरफिरे युवक ने मुंहबोली बहन के घर किया हंगामा, बोला- प्यार करता हूं; खुद को छुरी मारी

Sun, 18 Jan 2026 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में सिरफिरे युवक ने शनिवार को अपनी मुंहबोली बहन के घर जमकर हंगामा किया। बोला, वह उससे प्यार करता है। युवती के विरोध पर युवक ने खुद को चाकू से मारकर घायल कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में युवती का मुंहबोला भाई बनकर जबरन गलत रिश्ता जोड़ने की कोशिश में सिरफिरे ने उसके घर जाकर हंगामा किया। इसके बाद सब्जी काटने वाली छुरी से खुद को घायल करके युवती को फंसाने की धमकी देने लगा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने हल्द्वानी निवासी आरोपी अजय आनंद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


नवाबगंज के एक गांव की युवती उत्तराखंड में नौकरी करती थी। युवती ने कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार को बताया कि उसके साथ हल्द्वानी निवासी 52 वर्षीय अजय आनंद भी काम करता था। वह सार्वजनिक तौर पर उसे बहन कहने लगा। बाद में नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की तो परेशान युवती यहां अपने घर आ गई। इसके बावजूद सिरफिरे अजय आनंद के व्यवहार में तब्दीली नहीं आई। शनिवार को युवती अपने गांव में ही थी। 

छुरी से अपने पेट पर किए वार 
आरोप है कि अजय आनंद कार से आया और युवती का हाथ पकड़कर बोला कि वह उससे प्रेम करता है। उसे बहन यूं ही कहता था, वह उसे दूसरे रूप में देखता है। युवती व उसके परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने सब्जी काटने वाली छुरी से अपने ही पेट पर दो हल्के वार कर लिए। युवती को धमकाने लगा कि अब वह उसे फंसवा देगा। 
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व अन्य धाराओं में  रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी का रविवार को चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें