फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड चिकित्सालय में दो करोड़ से खरीदेंगे उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड चिकित्सालय: दो करोड़
विज्ञापन

के बजट से खरीदेंगे उपकरण
निरीक्षण के लिए पहुंचे सीएमओ ने दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। उपकरणों और स्टाफ की कमी से जूझ रहे कोविड चिकित्सालय में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का नव नियुक्त सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने आश्वासन दिया है। गुरुवार को कोविड अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएमएस से जरूरी सामान की सूची मांगी।
सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग दोपहर करीब 12 बजे तीन सौ बेड कोविड चिकित्सालय के निरीक्षण को पहुंचे। वहां सीएमएस डॉ. वागीश वैश, फ्लू कॉर्नर इंचार्ज डॉ. अजमेर सिंह और एलटी सुमित से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीएमएस ने बगैर प्रिंटर के डिजिटल एक्सरे मशीन मिलने और स्टाफ कम होने की समस्या बताई। इस पर सीएमओ ने विभाग के पास उपलब्ध करीब दो करोड़ के बजट से जरूरत के मुताबिक उपकरणों की खरीद करने के लिए उनसे सूची देने को कहा। स्टाफ बढ़ाने पर भी उन्होंने विचार करने को कहा है। सीएमओ ने स्टाफ को अस्पताल परिसर में सफाई रखने, सैंपलिंग के दौरान सभी स्टाफ और आने जाने वालों कोे कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने समेत अन्य निर्देश दिए।
विज्ञापन

लक्षण हैं तो कोरोना के साथ टीबी की भी कराएं जांच
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के साथ टीबी मरीजों को भी खोजना शुरू कर दिया है। चार दिनों से चल रहे ‘टीबी हारेगा देश जीतेगा’ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अनाथालय, जेल आदि में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी रहे सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण मिलने पर टीबी जांच के लिए बलगम के साथ ही कोरोना जांच के लिए भी सैंपल लेने के निर्देश दिए। सीएमओ के मुताबिक, टीबी और कोरोना के लक्षण लगभग एक समान होते हैं। दोनों ही संक्रामक रोग हैं, जिसकी रोकथाम बेहद जरूरी है। इसलिए एक ही बार में दोनों की जांच होने से समय और स्टाफ की भागदौड़ बचेगी। अभियान के दौरान दोनों ही तरह के वायरस से बचाव के उपाय बताने के साथ ही भविष्य में लक्षण उभरने पर जांच कराने का सुझाव दिया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें