फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः आत्महत्या करने पटरी पर लेटी वृद्धा को टोकन पोर्टर ने बचाया

विज्ञापन
ट्रेन की पटरियों पर लेटी वृद्धा। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। बीमारी से परेशान एक वृद्धा गुरुवार को जंक्शन के पावर केबिन के पास आत्महत्या करने के लिए पटरी पर लेट गई। इसी बीच मालगाड़ी आती दिखी तो टोकन पोर्टर लाल झंडी लेकर दौड़ पड़ा। ड्राइवर ने जब तक मालगाड़ी रोकी तब तक वृद्धा इंजन की टक्कर लगने से घायल हो गई। जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

फरीदपुर की 60 वर्षीय सायरा बानो कुछ समय से नकटिया के पास रह रही हैं। उनके पति मासूम अली की 10 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। सायरा चार साल से गले में गांठ होने से परेशान हैं। उन्हें खाने-पीने में भी दिक्कत होती है। इससे तंग आकर वह बृहस्पतिवार दोपहर आत्महत्या करने के इरादे से जंक्शन पहुंच गईं। मुरादाबाद की ओर से ट्रेन का हॉर्न सुनाई दिया तो वह पावर केबिन के पास लाइन नंबर दो पर लेट गईं। टोकन पोर्टर ने यह देखा तो वह मालगाड़ी को रोकने के लिए लाल झंडी लेकर दौड़ पड़ा। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर जब तक मालगाड़ी रोकी, तब तक वृद्धा को इंजन से हल्की टक्कर लग गई। इससे वह मामूली रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके परिजन को भी सूचना दे दी। महिला ने बताया कि वह अपनी बीमारी का इलाज कराते परेशान हो गई है, इसीलिए आत्महत्या करने आई थी, लेकिन अल्लाह ने बचा लिया। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्णअवतार ने बताया कि महिला के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें