फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गाड़ियों के क्रय-विक्रय में मुनाफा का लालच दे हड़पे 17 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। पुरानी गाड़ी खरीदने-बेचने के नाम पर मोटा मुनाफा का लालच दिखाकर आरोपी व्यक्ति ने पीड़ित से 17 लाख रुपये हड़प लिए। एसएसपी के आदेश पर एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव के रहने वाले वशीम ने कहा है कि दो साल पूर्व मुस्तफा उत्तरी पूर्वी के रहने वाले मोहम्मद फईम ने आकर उनसे बोला कि साझेदारी में पुरानी गाड़ियां खरीदकर बेचने का काम करते हैं, जिसमें अच्छा फायदा होगा, लेकिन उसने अपना नाम नदीम बरेली का रहने वाला बताया।
उक्त द्वारा बताए गए मुनाफे के चक्कर में पड़कर पीड़ित ने कई बार में गाड़ियां खरीदने के लिए उसे व उसकी साथी जीनत को 17 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद वे सभी भाग गए, जब उक्त के मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया तो वह टाल-मटोल करने लगे। उक्त लोगो ने उसे ज्यादा मुनाफा दिखाकर ठगी की है। पुलिस ने वशीम की तहरीर पर फईम व जीनत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें