उत्तर प्रदेश के हज यात्रियों की उड़ान के लिए एयरपोर्ट तय कर दिए गए हैं। हज कमेेटी आजमीने हज को तीन अलग-अलग एयरपोर्ट से सऊदी अरब के लिए रवाना करेगी।
कार्यक्रम के अनुसार 39 जिलों के हज यात्री लखनऊ से रवाना होंगे। इसमें बरेली व लखनऊ सहित बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, झांसी, कानपुर, अंबेडकर नगर, औरइया, बहराईच, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, सीएसएस नगर (अमेठी), चित्रकूट, एटा, इटावा, फैजाबाद, फरुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, कन्नौज, कासगंज, ललितपुर, महोवा, मैनपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, रमाबाई नगर (कानपुर देहात), संत कबीर नगर, श्रीवस्ती, सिद्धार्थनगर और सीतापुर और उन्नाव के जिले हैं।
इसके अलावा आला हजरत हज हाउस गाजियाबाद के माध्यम से दिल्ली एयरपोर्ट से 18 जिलों के हज यात्री सऊदी अरब रवाना होंगे। इसमें मुरादाबाद, रामपुर, मथुरा, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, बागपत, भीमनगर (संभल), बिनौर, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर (हाथरस), मुजफ्फरनगर, पंचशील नगर (हापुड़), प्रबुद्ध नगर (केराना शामली) के हज यात्री होंगे।
उधर, पूरब क्षेत्र के 16 जिलों के हज यात्री वाराणसी एयरपोर्ट से हज यात्रा पर जाएंगे। इसमें इलाहाबाद, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, सोनभद्र और वाराणसी के हज यात्री शामिल हैं।
बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक एवं प्रवक्ता पम्मी खां वारसी ने बताया कि हज फोर्ट पर जो पता भरा जाएगा उसी पते पर उड़ान और रिर्पोचिंग को तय किया जाएगा न कि पासपोर्ट के मुताबिक। हज यात्रा की अधिक जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर 7055921786 पर भी संपर्क कर सकते हैं।