कानपुर से लौटते समय बुधवार को लापता हुईं लखनऊ की तीन युवतियों को लखनऊ पुलिस ने गुरुवार को बरेली के एक मॉल से बरामद कर लिया। देर रात थाना इज्जतनगर में लिखा-पढ़ी करने के बाद लखनऊ पुलिस उन्हें लेकर लौट गई। युवतियों ने बताया कि वे घूमने के लिए बरेली चली आईं थीं।
पुलिस के मुताबिक धार्मिक कार्यक्रमों में गायन करने वाली लखनऊ के कृष्णानगर इलाके की तीन युवतियां कानपुर में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में गई थीं, शाम को लखनऊ लौटते हुए तीनों लापता हो गईं। रात तक घर न पहुंचने पर उनके परिजनों ने थाना कृष्णा नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लखनऊ पुलिस ने तीनों युवतियों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाए तो गुरुवार सुबह उनकी लोकेशन बरेली में मिली।