राधा माधव स्कूल में शुरू हुई सीबीएसई की क्लस्टर टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पहले दिन जलवा लखनऊ के खिलाड़ियों का रहा। अधिकतर ग्रुप के मुकाबले में लखनऊ के खिलाड़ी हावी रहे। अंडर-14 गर्ल्स में बरेली की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के बाकी मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे।
अंडर-14 ब्वॉयज ग्रुप में जीआरएम बरेली, बेनहर पीलीभीत, डीपीएस कानपुर और एलपीएस सेक्टर लखनऊ की टीम अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची। गर्ल्स के फाइनल में चिक्कर इंटरनेट स्कूल और एलपीएस लखनऊ की टीम पहुंची हैं। अंडर-17 ब्वॉयज के सेमीफाइनल में एलपीएस लखनऊ ने जगह बना ली है। गर्ल्स में नवयुव लखनऊ और एलपीएस सेक्टर डी लखनऊ पहुंचे। अंडर-19 ब्वॉयज में जोन मिल्टन आगरा, विश्वनाथ एकेडमी लखनऊ, एसआर इंटरनेशनल एकेडमी बरेली ने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए जगह बनाई। गर्ल्स में एलपीएस लखनऊ और नवयुग लखनऊ पहुंचे हैं। प्रतियोगिता में नौ जिलों की 45 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें 31 टीमें छात्रों की और 14 टीमें छात्राओं की हैं। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन अमर उजाला के यूनिट हेड धीरज कुमार जैन और खेल संयोजक नितिन कुमार काबरा ने किया। इस मौके पर पर्यवेक्षक अनिल बहादुर, सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर आरसी धस्माना, वीरेंद्र स्वरूप अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, मृदुल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।