फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हाईवेः हुलासनगरा क्रॉसिंग पर दोपहर से रात तक जाम

विज्ञापन
हुलासनगरा में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी का इंजन फेल होने से गहराई समस्या

फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग पर शनिवार दोपहर तीन बजे हाईवे पर गड्ढों में फंसकर एक छोटा हाथी का एक्सल टूट गया। जिसकी वजह से जाम लगना शुरू हो गया। इस बीच ट्रेनों को गुजारने के लिए बार बार फाटक बंद होने से समस्या गहरा गई और हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने जैतीपुर और कसरक संपर्क मार्गों से वाहनों को निकालना शुरू किया था कि शाम करीब साढ़े पांच बजे फतेहगंज रेलवे क्रॉसिंग पर शाहजहांपुर से बरेली की तरफ जा रही मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। जिस वजह से फाटक आधा घंटे तक बंद रहने पर उन पर भी जाम लग गया, जोकि आधी रात बाद तक भी नहीं खुल सका।
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे पर दोपहर तीन बजे हुलासनगरा क्रासिंग से आगे बहगुल नदी पुल के पास गड्ढों में फंसने की वजह से एक छोटा हाथी का एक्सल टूट गया, जोकि मीरानपुर कटरा से फरीदपुर जा रहा था। इस बीच हुलासनगरा क्रासिंग बार-बार बंद होने की वजह से जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में फतेहगंज पूर्वी और कटरा की तरफ तीन किलोमीटर तक जाम लग गया। जाम की वजह से कुछ वाहनों को खेड़ा बझेड़ा संपर्क मार्ग की तरफ से निकलने लगे। करीब 5:30 बजे फतेहगंज रेलवे क्रासिंग पर शाहजहांपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया और आधा घंटा तक फाटक बंद रखना पड़ा। जिस वजह से लिंक रोड पर भी वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इसी बीच शाम करीब छह बजे फतेहगंज पूर्वी में नगर पंचायत कार्यालय के सामने एक ट्रक ने पत्नी के साथ जा रहे बरगवां निवासी बनाबू की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे के कारण दिक्कत और बढ़ गई। देर रात तक फतेहगंज पुलिस जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही, लेकिन जाम से निजात नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें